कापसहेड़ा थाना पुलिस ने बिजवासन गांव से एक वाहनचोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम रविंदर कुमार है जो बिजवासन की हरिजन बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 बाइक को बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहनचोरी के दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।