मेहदावल: हरिहरपुर में दबिश के दौरान एक नफर वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में दबिश के दौरान सोमवार शाम 5:00 बजे एक नफर वारंटी अभियुक्त अशोक पुत्र चुन्नू गुप्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया गया है। वहीं गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश सिंह, का0 छोटेलाल ने किया है। वहीं पुलिस ने बताया न्यायालय में हाजिर न होने पर गैर जमानतीय वारंट के तहत कारवाई की गई है।