फतेहपुर शेखावाटी के सालासर पुलिया के पास गुरुवार की शाम एक जो से भरा हुआ ट्रेलर अचानक बेकाबू होकर पलट गया।गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर जयपुर से चूरू की ओर जा रहा था कि अचानक वह बेकाबू होकर पलट गया जिससे ट्रेलर में रखी जो की बोरियां भी हाईवे पर पलट गई।गनीमत ये रही कि हादसे के समय कोई अन्य वाहन पास में नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया।