ग्वालियर गिर्द: बहोडापुर पुलिस ने होली के दिन युवक पर फायरिंग करने वाले 4 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज, वीडियो आया सामने
बहोडापुर पुलिस ने होली के दिन युवक पर फायरिंग करने वाले चार लोगों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल होली के दिन फरियादी अनुज किरार शीलनगर स्थित अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी वहां लल्ला कमरिया, अनिकेश कमरिया, आनंद कुशवाह और सोनू गुर्जर एक कार में आए और अनुज पर फायरिंग कर दी।