पीरो: पीरो के पिपराडीह प्राथमिक विद्यालय में चोरी, चोरों ने ताला तोड़कर वाद्य यंत्र ले उड़े
Piro, Bhojpur | Mar 20, 2026 पीरो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब शैक्षणिक संस्थान भी इनके निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामला पीरो के प्राथमिक विद्यालय पिपराडीह से सामने आया है, जहां बीते बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।