मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के कलना पंचायत के बिटुहर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार से सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा प्रवचन महायज्ञ शुरु हो गया। इस कथा प्रवचन को लेकर ग्रामीणों के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। जो कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर के पवित्र पोखरा से जल भरकर कलश स्थापित वैदिक मंत्रोचर के बीच किया।