बांसवाड़ा: शारदा कॉलोनी के सूने मकान में चोरी, नकदी और सोने के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए 4 चोर
इसी मौके का फायदा उठाकर सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 65,000 रूपए नगद और सोने के आभूषण हार,2 अंगुठी और कान के एरिंग चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य मंगलवार शाम को घर लौटे और ताले टूटे हुए पाए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से नकदी व जेवरात गायब मिले।पीड़ित कृष्णकांत पारिक ने मंगलवार शाम राज तालाब थाना में सुचना दी ।