पीपरा प्रखंड के सरैया गांव में श्रद्धा और उत्साह के माहौल में मां दुर्गा अष्टभुजी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि पूजन का विधिवत संपादन पंचायत की पूर्व मुखिया मीना देवी एवं डॉ. विजय कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से किया। पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुजारी सीताराम वैद द्वारा कराई गई।