सिमडेगा: जोकबहार के पास मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे पेड़ को मारी टक्कर, पैर टूटने पर सदर अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के जोकबहार के पास मोटरसाइकिल सवार ने रविवार को 4:00 बजे सड़क किनारे पेड़ को टक्कर मार दी जिससे कि उसका पैर टूट गया ।घायल व्यक्ति की पहचान डेनियल मुंडा के रूप में हुई जो सिमडेगा किसी काम से आ रहा था, इसी दौरान नियंत्रण खोकर टक्कर मारी और पैर टूट गया ।फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रही है।