तिलहर: सरयू पुलिया पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गोवंश की हुई मौत,गौ रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर कराया अंतिम संस्कार।
कोतवाली क्षेत्र की सरयू पुलिया पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक गोवंश की मौत हो गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया है।घटना की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों को मौके पर भेज कर गोवंश का अंतिम संस्कार कराया है।