नरैनी: सढ़ा गांव स्थित पानी की टंकी के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक खंती में गिरी, पत्नी की मौत, पति घायल
बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव स्थित पानी की टंकी के पास मुख्य मार्ग मे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे बाइक सवार खंती मे कूद गए इस दौरान बाइक मे पीछे बैठी पत्नी की मौत हो गई व पति घायल हो गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है। और मृतीका के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।