गढ़वा: बीमार पत्नी को 10 किमी रिक्शे पर ले गया पति, गढ़वा अस्पताल से भी लौटना पड़ा मायूस
Garhwa, Garhwa | Feb 12, 2026 गढ़वा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। दलेली गांव का एक रिक्शाचालक अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को इलाज के लिए खुद के रिक्शे पर लिटाकर करीब 10 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचा। उचरी रेलवे क्रॉसिंग के पास यह मार्मिक दृश्य कैमरे में कैद हो गया।आर्थिक तंगी के कारण एंबुलेंस या अन्य साधन की व्यवस्था नहीं हो सकी, इसलिए पति ने खुद