पीतमपुरा: पीतमपुरा जीपी-ब्लाक की झुग्गियों में बुधवार को अचानक से आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग झुग्गियों में भरे कबाड़ के सामान में लगी थी, गनीमत रही कि जिन झुग्गियों में रिहायश हैं, उन तक पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया।