बरेली: बारादरी में भाजपा नेता मंजीत सिंह बिट्टू ने अज्ञात लोगों से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की
बारादरी थाना क्षेत्र निवासी व भाजपा ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह बिट्टू ने थाना पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात लोग उनके घर की रेकी कर फोटो-वीडियो बना रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी वायरल की गई है। रात में संदिग्ध आवाज पर पूछने पर लोग भाग गए। पुलिस जांच में जुटी है।