लाडपुरा: कोटा भीमगंज मंडी हाट रोड से पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर बरामद किया 3 किलो 300 ग्राम गांजा
Ladpura, Kota | May 29, 2024 कोटा की भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने मंगलवार को विवेकानंद पार्क हाट रोड से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 3 किलो 300 ग्राम गांजा पुलिस में बरामद किया है। आरोपी जुदहुस्ती दुर्गा उड़ीसा का निवासी है। जो की थैली और छोटा कैंपर लेकर चल रहा था। कैंपर में से पुलिस ने गांजा बरामद कर लिया है।