लाडपुरा: कोटा रायपुरा रोड पर स्मृति वन में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग की दो दमकलों ने पाया आग पर काबू
Ladpura, Kota | May 29, 2024 कोटा रायपुर रोड पर स्मृति वन में मंगलवार को भीषण आग लग गई। सूचना के मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की दो दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा भी टल गया है।