शाहजहांपुर: थाना कलान के सलेमपुर कबरा गांव में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, शुक्रवार को हो रहा पोस्टमार्टम
थाना कलान क्षेत्र के सलेमपुर कबरा में रहने वाले हरेंद्र की पत्नी रीना का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने रीना की मौत की खबर मायके पक्ष को दी। थाना कांट क्षेत्र के मुड़ियास के रहने वाले रीना के मायके पक्ष के लोग रीना की ससुराल पहुंच गए। उनका आरोप है कि रीना की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।