शहर के मंडोला वार्ड में रविवार देर रात एक युवक ने कहासुनी के बाद उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया हमले में घायल मंडोला वार्ड निवासी नवीन पुत्र सुरेंद्र यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे कोटा रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।