चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम में हाथी की रहस्यमयी मौत, दांत गायब, जांच में जुटा वन विभाग
पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाल ही में हाथी के हमले से लोगों की मौत की खबरों के बीच अब उसी इलाके से एक और बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत सागरकट्टा रेमरा जंगल के बाईहातू गांव में एक जंगली दंतैल हाथी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। डीएफओ आदित्य नारायण ने बताया कि दंतैल हाथी की मौत के कारणो का पता लगाया जा रहा है।