नाथनगर बाइपास से सटे गांव किशनपुर में सोमवार को करीब एक बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय सोनाली कुमारी, पिता प्रमोद यादव और 12 वर्षीय निशा कुमारी, पिता सुग्रीव यादव के रूप में हुई है।