तेज आंधी और बारिश के दौरान रविवार को 1:30 बजे नाथनगर भागलपुर रेलखंड पर एक बड़ी घटना टल गई। भागलपुर-जमालपुर सेक्शन की दूसरी डीएमयू पैसेंजर ट्रेन जैसे ही नाथनगर के पास से गुजर रही थी, अचानक एक पेड़ की डाल ट्रेन पर आ गिरी। घटना उस समय हुई जब ट्रेन गति में थी और कई यात्री गेट पर खड़े थे।