धार: धार पॉलीटेक्निक बॉयज हॉस्टल में घुसा 7 फीट लंबा सांप, छात्रों में दहशत
Dhar, Dhar | Sep 22, 2025 धार पॉलीटेक्निक बॉयज हॉस्टल में घुसा 7 फीट लंबा सांप, छात्रों में दहशत का माहौल।सोमवार दोपहर करीब 2 बजे धार पॉलीटेक्निक कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में अचानक करीब 7 फीट लंबा सांप घुस आया। जैसे ही छात्रों की नजर उस पर पड़ी, पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। कई छात्र डर के मारे अपने कमरे से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।