बिहार के लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है। शनिवार को नहा खा के साथ शुरू हुए महापर्व के दूसरे दिन रविवार की रात को खरना पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ व्रतियों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला अलग-अलग जगह के छठ गीत बजते सुनाई दिए। सोमवार को अस्त होते भगवान भास्कर एवं मंगलवार को उदय होते भगवान भास्कर को अर्घ दिया जाएगा।