रनियां: तोरपा थाना क्षेत्र से आधारित एक नाबालिक को पुलिस ने तैमारा के हुआंगहातू से किया बरामद
Rania, Khunti | May 1, 2024 शादी की नीयत से तोरपा थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिक लड़की कों पुलिस ने तैमारा हुआंगहातू से बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपित सिंहराय नाग उर्फ सिगरेन लोहरा और उसके भाई मांझी नाग उर्फ मांझी लोहरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के अपहरण को लेकर 19 अप्रैल को नाबालिग के स्वजनों द्वारा मामला दर्ज कराया गया था।