एटा: गांव दत्तमपुर में 25 वर्षीय युवक को वाशिंग मशीन से लगा करंट, बिगड़ी हालत में परिजन लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज, हुई मौत
एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दस्तमपुर में वाशिंग मशीन में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया,राकेश पुत्र गीतम सिंह (25 वर्ष) निवासी गांव दस्तमपुर, थाना कोतवाली देहात शुक्रवार सुबह अपने घर पर वाशिंग मशीन में कपड़े धो रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात कारणों से वाशिंग मशीन में करंट आ गया।