बेगूसराय: बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की कवायद शुरू, नगर विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात
बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की कवायद शुरू हो गई है. इस बाबत नगर विधायक कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस संबंध में नगर विधायक ने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाए जाने से यहां विकास के नए आयाम खुलेंगे. बेगूसराय में दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना, बेगूसराय एम्स एवं बेगूसराय में एयरपोर्ट की स्थापना हो सकेगी.