शनिवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया की सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आलाधिकारियों के निर्देश पर गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने जनपद के हाईवे व सड़क मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन और उनके चल को के खिलाफ प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई।