इटावा: कोतवाली इलाके में मोबाइल चोर को भीड़ ने पकड़ा, पुलिस को बुलाकर किया सुपुर्द
Etawah, Etawah | Jul 26, 2024 कोतवाली इलाके में मोबाइल चोर को भीड़ ने पकड़ा, पुलिस को बुलाकर सुपुर्द किया। मामला कोतवाली इलाके के चौधरी पेट्रोल पंप के पास का है। पीड़ित ने बताया कि हम ऑटो लेकर जा रहे थे तभी पीछे से ई रिक्शे से आ रहे दो चोरों ने ऑटो में टक्कर मारी, जब उनसे उतरकर पूछा तो उसी वक़्त चोर का दूसरा साथी ऑटो में रखा मोबाइल फ़ोन लेकर भाग गया।