देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया, स्कूटी बरामद
देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वादी कैलाश गोयल की स्कूटी झंडा साहिब के पास से चोरी हो गई थी, अभियुक्त निखिल उर्फ सोनू (21 वर्ष), निवासी तरला आमवाला, रायपुर रोड को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली गई है।