पहाड़ी में सतवाड़ी सोमका रोड पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। शुक्रवार शाम 5 बजे भी घायल का अलवर में उपचार जारी था।