उदयपुर जिले के इंटाली में भगवान लक्ष्मीनारायण के मंदिर पर बुधवार रात्रि 9 बजे प्रसिद्ध अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान का प्रसाद लूटने के लिए हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। दरसल सदियों से चली आरही परंपरा के अनुसार ग्रामीणों द्वारा लक्ष्मीनारायण भगवान के मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।