समस्तीपुर: तिसवारा डीह गांव में पैसे लेनदेन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी हुए जख्मी, सदर अस्पताल में उपचार जारी
तिसवारा डीह गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें मोहम्मद फिरोज व उनकी पत्नी नसीमा खातून जख्मी हो गई। जख्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके भाई मोहम्मद इस्ताक को मोबाइल खरीदने के लिए पैसे दिए थे।पैसे मांगने पर गाली गलौज शुरू की, जिसका विरोध करने पर मारपीट कर दी।