बरही: ग्राम डोकरिया में तेंदुए ने मवेशी का शिकार किया, ग्रामीणों में दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
बरही थाना क्षेत्र के ग्राम डोकिरया में तेंदुआ के दस्तक के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया गांव के श्याम किशोर काशी के एक मवेशी का तेंदुए शिकार कर लिया है घटना की सूचना लगते ही डिप्टी रेंजर राम नरेश भट्ट रमेश कुशवाहा वनरक्षक राकेश तिवारी दुर्गा दुबे सजल जैन रामहित यादव मौके पर पहुंचकर पंचनामा करवाई उपरांत सावधानी बरतने ग्रामीणों को जागरूक किया है।