सिवनी के बंडोल थाना अंतर्गत एक कंटेनर ने यात्री बस को टक्कर मार दी। रविवार को बताया गया कि इस हादसे में बस क्लीनर तापन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।