खड़गपुर: घरेलू विवाद में मारपीट, महिला गंभीर रूप से जख्मी, खड़गपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगणियातरी गांव में शुक्रवार 1 pm को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना में प्रियंका कुमारी, पति मनोहर यादव घायल हुईं, जिन्हें परिजनों की मदद से तत्काल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।