पालीगंज: इमामगंज में दो बाइकों की टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल
Paliganj, Patna | Nov 21, 2025 पालीगंज की इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान ऋतिक कुमार और चुन्नू कुमार बताया गया है। दुर्घटना शुक्रवार की रात्रि 8:21 के करीब की है।