मुंगेर: NDA द्वारा फ्लोर टेस्ट पास करने की खुशी में दीनदयाल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी
Munger, Munger | Feb 12, 2024 सोमवार को बिहार विधान सभा में एक बार फिर भाजपा और जदयू के एनडीए गठबंधन ने 129 विधायकों का समर्थन पा कर फ्लोर टेस्ट में बाजी मार लिया और साथ ही स्पीकर के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव को लागू करवा स्पीकर को अपने पद से हटाने का काम किया । जिसको ले आज मुंगेर के दीनदयाल चौक पे मुंगेर भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जश्न मनाया गया ।