ललितपुर: जाखलौन पुलिस का शर्मसार करने वाला वीडियो आया सामने, दुर्घटना में घायल युवक पुलिस के सामने 1 घंटे तक तड़पता रहा
गुरुवार सुबह करीबन 8:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वक्त वायरल वीडियो जाखलौन स्थित नहर के पास का बताया जा रहा है।जहां बुधवार शाम सड़क दुर्घटना के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।जहां मौके पर पहुंची पुलिस के सामने घायल युवक एंबुलेंस के अभाव में लगभग 1 घंटे तक तड़पता रहा।