बालोद: जिले में सतनामी समाज ने स्थापित की मिनीमाता की मूर्ति, कहा- उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य
Balod, Balod | Aug 11, 2025 बालोद शहर के मिनीमाता चौक में मिनीमाता जी की 53वीं पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति स्थापना का भव्य कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जिले भर के सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मूर्ति की पूजा-अर्चना की और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में मिनीमाता की आरती भी की गई।