सरगुजा जिले में धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शिता, सुगमता और डिजिटल सुविधाओं के कारण किसानों के लिए धान विक्रय प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और सहज हो गई है। अम्बिकापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लिबरा के रहने वाले किसान श्री शिवनारायण सिंह ने धान खरीदी प्रक्रिया पर अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए बताया कि अब धान बेचने की प्रक्रिया सरल, सहज और पारदर्शी है।