रामनगर: गनेशपुर की रामलीला में राजगद्दी का कार्यक्रम, भगवान राम का राजतिलक किया गया
रामनगर तहसील अंतर्गत गनेशपुर की रामलीला में शुक्रवार/ शनिवार की रात में राजगद्दी का कार्यक्रम किया गया। भगवान राम का राजतिलक किया गया। शुक्रवार/ शनिवार की रात 1:00 बजे तक कार्यक्रम होता रहा। क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भगवान राम का राजतिलक देखने पहुंचे। ऐतिहासिक रामलीला गनेशपुर में कई दिनों से चल रही थी।