मोतिहारी: जागापाकड़ में बाइक की ठोकर से पैक्स अध्यक्ष के पिता की हुई मौत
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा पंचायत निवासी पैक्स अध्यक्ष मंटू तिवारी के पिता 51 वर्षीय कृष्णानंदन तिवारी की बाइक की ठोकर से मौत हो गई। जागापाकड़ में दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में कृष्णानंदन तिवारी को तत्काल अरेराज अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। जहां रास्ते मे मौत हो गई।