कर्वी: कर्वी के बलदाऊगंज में पिता के कहने पर भाई-बहनों ने महिला को घर से निकाला, गृहस्थी का सामान बाहर फेंका
कर्वी के बलदाऊगंज मोहल्ले में आज शनिवार की सुबह 8:00 बजे महिला उमा देवी पुत्री राजाराम को पिता राजाराम के कहने पर भाई और बहनों ने घर से निकाल कर सारा सामान घर से बाहर फेंक दिया। पीड़िता महिला उमा देवी ने बताया कि वह इस घर में 20 वर्षों से रह रही थी। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है ,इसके बावजूद उसके पारिवारिक जनों ने उसे घर से निकाल दिया।