पीपलदा: शहनावदा नाके पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Apr 14, 2024 इटावा थाना क्षेत्र में रविवार को शहनावदा नाके पर नाकाबंदी के दौरान चेकिंग पर एक व्यक्ति से अवैध देशी कट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि इटावा थाने के सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान आरोपी जुझार बंजारा को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास अवैध देशी कट्टा मिला। आरोपी के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है।