गोड्डा: समाहरणालय परिसर में लगी आग, एक कार, दो बुलेट, एक बाइक और स्कूटी जल गई, अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू
Godda, Godda | Apr 26, 2025 शनिवार की शाम गोड्डा समाहरणालय परिसर में आग लग गयी जिसमें एक कार, दो बुलेट, एक बाइक और एक स्कूटी जलकर स्वाहा हो गया। घटना की आशंका भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना के बाद अफरा तफरी मच गया। अग्निशमन विभाग को को घटना की सूचना दी गयी जिसके बाद अग्निशमन दस्ता पहुँच कर आग पर काबू पाया। गाड़ियां शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की बताई जा रही है।