कृषि के क्षेत्र में पारंपरिक खेती से हटकर नए प्रयोग प्रयोग करने वाले किसान न केवल अपनी किस्मत बदल रहे हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए ही उर्फ प्रेरणा बन रहे हैं। बसिया प्रखंड के बर्रई गांव में इन दिनों एक ऐसी सफलता की कहानी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। किरिंगलोया निवासी रोशन महतो उर्फ छोटू महतो ने ढाई एकड़ भूमि पर ग्राफ्टिंग टमाटर (कलमी टमाटर) की खेती की।