चुनार: रामपुर सक्तेशगढ़ मार्ग पर सीमेंट लदे ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर मजदूर कुचला गया, मौके पर हुई मौत, सड़क जाम
मुआवजे की मांग कर रहे परीजन व ग्रामीणों ने मजदूर का शव राजगढ़ चुनार मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। चुनार, मड़िहान और राजगढ़ तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ में बुधवार की रात लगभग दस बजे सीमेंट लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मजदूर की मौत हो गयी थी।