बारां: तेल फैक्ट्री रेलवे फाटक के समीप आपसी झगड़े में एक युवक हुआ घायल जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Baran, Baran | Jul 14, 2024 . तेलफैक्ट्री रेलवे फाटक के समीप रविवार को हुए झगड़े में एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि आपसी कहासुनी के बाद कुछ युवकों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान मारपीट में तेलफैक्ट्री क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी निवासी राहुल राजपूत घायल हो गया। उसे उसके दोस्तों ने जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।