बालूमाथ: बालूमाथ में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान शुरू, प्रोजेक्टर से लोगों को दी गई जानकारी
महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत बुधवार की दोपहर 12 बजे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन लातेहार जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, सीएचसी के डॉ अशोक कुमार डॉ सुरेंद्र कुमार, पूर्वी जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता ने किया।