मुशहरी: बेला गोली कांड की घायल पीड़िता संस्कृति वर्मा एसएसपी से मिलने कार्यालय पहुंची
बेला गोली कांड की घायल पीड़िता संस्कृति वर्मा एसएसपी राकेश कुमार से सपरिवार मिलने उनके कार्यालय पहुंची। उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है उस पर हुए जानलेवा हमले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर संस्कृति ने सवाल उठाया उसने अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है एसएसपी राकेश कुमार ने शीघ्र शूटर की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है